आप को बता दे
देहरादून में निकाय चुनावों को लेकर अधिकारियों की बैठक
इसी कड़ी में, जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में पुलिस लाइन रेसकोर्स में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग अहमद इकबाल और अभिषेक रोहेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव ड्यूटी के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी निष्ठा और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने में अपना योगदान दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जाए। प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता जताई।



