Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसेलाकुई में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत फ्लैग मार्च: आदर्श...

सेलाकुई में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत फ्लैग मार्च: आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील

आप को बता दे

आदर्श आचार संहिता का पालन चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुचारू बनाती है, बल्कि मतदाताओं को निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने का अवसर भी प्रदान करती है। इस प्रकार के नियमों का पालन समाज में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करता है।

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। आदर्श आचार संहिता का पालन करने और निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 20/01/2025 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार सेलाकुई, जमनपुर, निगम रोड, बहादुरपुर पीठ वाली गली आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरों के माध्यम से आम जन को आदर्श आचार संहिता का पालन करने और निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर, प्रभारी निरीक्षक सहसपुर, थानाध्यक्ष सेलाकुई मय फोर्स के शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments