Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग पुलिस का सत्यापन अभियान: कोतवाली सोनप्रयाग में नये व्यक्तियों का हुआ...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सत्यापन अभियान: कोतवाली सोनप्रयाग में नये व्यक्तियों का हुआ सत्यापन, स्थानीय लोगों को दी गई कड़ी हिदायत

आप को बता दे

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चलाया वृहद सत्यापन अभियान

कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हाल ही में आये नयेे व्यक्तियों का किया गया सत्यापन, पूर्व से सत्यापित किये गये व्यक्तियों व इन नये व्यक्तियों को आश्रय देने वालों को दी गयी कड़ी हिदायत

एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों इत्यादि का सत्यापन अभियान चलाया गया। अधिकांश व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वे इस साल की केदारनाथ के शुरूआत से ही यहां पर काम कर रहे हैं। इनके साथ आये कुछ नये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करायी गयी। एसएचओ सोनप्रयाग देवेन्द्र सिंह असवाल ने पहले से ही पुलिस के स्तर से सत्यापित किये जा चुके व्यक्तियों व कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नये आये व्यक्तियों को आश्रय देने वाले स्थानीय लोगों को हिदायत दी गयी कि वे उनके पास आने वाले हरेक नये व्यक्ति का विवरण थाने पर सत्यापन करने हेतु लायेंगे। पुलिस के स्तर से सत्यापन हेतु एकत्रित हुए बाहरी व्यक्तियों सहित पूर्व में निवासरत व्यक्तियों को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे यहां पर अपने व्यवसाय को करें, किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में संलिप्त होने पर पुलिस के स्तर से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी को विभिन्न प्रकार के अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments