Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: बेरीनाग में परचून दुकान से गिरफ्तार हुआ...

पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: बेरीनाग में परचून दुकान से गिरफ्तार हुआ शराब तस्कर, 125 लोगों पर कार्रवाई

आप को बता दे

परचून की दुकान में शराब बेचने वाले को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रिंक एण्ड ड्राइव व शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में दो लोग पुलिस की गिरफ्त में

ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब/धूम्रपान का सेवन करने वाले 125 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के तहत निम्न कार्यवाही की गयी –
👉 थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का0 विरेन्द्र गैड़ा, का0 राजेन्द्र बिष्ट द्वारा ग्राम मदनपुर ,गणाई गंगोली में स्थित एक परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब तस्करी करने वाले दुकान संचालक सुन्दर सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी मदनपुर, तहसील गणाई गंगोली को 30 पव्वे 2 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
👉कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि जाखनी में एक व्यक्ति अपने बच्चों से मारपीट, गाली गलौच कर रहा है । सूचना पर एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस टीम भेजी गयी । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति महेश गिरी निवासी जाखनी, पो0 विण पिथौरागढ़ को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर गाली गलौच करने लगा । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती, उ0नि0 कमलेश जोशी ने महेश गिरी को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 125 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी तथा 4 वाहन सीज किये गये ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments