आप को बता दे
पौड़ी पुलिस का स्कूल,कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का अभियान अनवरत जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना व महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को स्कूल,कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कुलानीखाल तथा महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज खण्डाह व राजकीय इण्टर कॉलेज सिंवालीधार में जाकर स्कूल के छात्र छात्राओं को बाल अपराध, गुड टच बैड टच, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, साइबर सम्बन्धी अपराधों, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों एवं नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल-112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930,महिला हेल्प लाइन-1090,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।




