Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल में पुलिस का जनजागरुकता अभियान: स्कूलों में साइबर सुरक्षा और...

टिहरी गढ़वाल में पुलिस का जनजागरुकता अभियान: स्कूलों में साइबर सुरक्षा और सड़कों पर यातायात नियमों का पाठ

आप को बता दे

थाना नई टिहरी ने सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, थाना घनसाली ने चमियाला इंटर कॉलेज में चलाया जनजागरुकता अभियान
जबकि थाना थत्युड़ ने सड़क पर ही पढ़ाया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ।

दिनांक 19.10.2024 को  आयुष अग्रवाल  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नई टिहरी , एवं थाना घनसाली पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जनजागरुकता अभियान चलाया गया।

🔴 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

🔴मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया।

🔴छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा जानकारी देते हुये उक्त सभी अपराधो के संबंध में अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरुक करने हेतु बताया गया।

🔴
✅जबकि थाना थत्यूर पुलिस द्वारा धनौल्टी छेत्र में यातायात के नियमों से वाहन चालकों को अवगत कराया गया। एवं वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने, शराब के सेवन से बचने, ओवर स्पीडिंग न करने हेतु जागरूक किया गया व कानूनी कारवाही से अवगत कराया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments