“नशा मुक्त उत्तराखंड” 2025 के तहत नशा तस्करों के विरुद्व बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

आपको बता दे
_पुलिस अधीक्षक, महोदय के कुशल निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने 430 ग्राम अवैध चरस के साथ मो0सा0 में सवार 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज_
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 28.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत आरे बाइपास की तरफ शांति व्यवस्था/वाहन चैकिंग ड्यूटी के दौरान आरे ध्यागड़ बायपास रोड पर 150 मीटर आगे 02 व्यक्ति 01 मोटर साइकिल UK 06BH1767 TVS RIDER रंग लाल में सवार होकर आ रहे थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन रोककर उक्त दोनों से पूछताछ/चैक किया गया तो उनके कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिस संबंध में उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR No.16/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उक्त मो0सा0 को सीज किया गया। अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्तों का विवरण
केशव पाल पुत्र श्री गुणी राम निवासी वार्ड नंबर 2 शिव नगर ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर, उम्र-24 वर्ष।
लक्षित गोगना पुत्र स्व0 श्री राणा करण सिंह निवासी मकान नंबर 13 वार्ड नंबर 28 मैन मार्केट भल्ला मेडिकल गली के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. SHO कैलाश सिंह नेगी
2. Hc तारा सिंह गढ़िया
3. HC मनोहर सिंह
4. C नरेन्द्र गोस्वामी
5. चालक भुवन सिंह



