Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogनाबालिग गुमशुदा को थाना झिरौली बागेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया...

नाबालिग गुमशुदा को थाना झिरौली बागेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

नाबालिग गुमशुदा को थाना झिरौली बागेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

आपको बता दें

दिनांक 03.02-2024 को वादी द्वारा थाना झिरौली पर आकर सूचना दी की उनका नाबालिग पुत्र बिना बताये घर से कही चला गया है तथा काफी ढँढूखोज करने के पश्चात भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष झिरौली को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण में थाना झिरौली पर मुकदमा अपराध संख्या 03/24 धारा 365 आई0पी0सी0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से गहन पूछताछ की गयी, तत्पश्चात पुलिस टीम के अथक प्रयासो, कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 28.02.2024 को गुमशुदा नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा बागेश्वर पुलिस की सराहना करते हुए थाना झिरौली पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 03/2024

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय बागेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments