एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की क्राईम मीटिंग,
अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं/शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश
नारकोटिक्स में जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर इफेक्टिव कार्यवाही करें,
साईबर क्राईम के मामलों में न बरती जाय शिथिलता, सिरीयसली करें कार्यवाही
आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत दिये कड़े निर्देश
नवीन कानूनों को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल/काँलेजों के आस-पास बढायें पुलिस गश्त
सम्मेलन में पुलिस बल के समस्याओं का किया निराकरण
एसओजी अल्मोड़ा के कानि0 राकेश भट्ट बने पुलिस मैन आँफ द मंथ
माह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित


आपको बता दें
श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 21/02/2024 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
कर्मचारी सम्मेलन-
कर्मचारी सम्मेलन में सर्वप्रथम एसएसपी महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सम्मेलन में उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। जनपद पुलिस के सभी अधि0/कर्म0गण टीम वर्क के रुप में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का मेहनत एंव लगन से निर्वहन करेंगे।
क्राइम मीटिंग-

जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। मा0 न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। लम्बित आनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, होटल/ढाबा, होमस्टे, स्पाँ सेंटर आदि की औचक चेकिंग, अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही/जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में गंभीरता से शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गये। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल/काँलेजों के खुलने व बंद होने के समय पुलिस गश्त भेजें।
*आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत* सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत उपद्रवी, शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों, गुण्डा प्रवृति के लोगों, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें।
नवीन कानूनों के सम्बन्ध में-
उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को नवीन कानूनों की जानकारी आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर पोस्टर/पम्पलेट/बैनर इत्यादि माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिये गये।
ट्रैफिक –
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के भी निर्दश दिये गये।
साईबर-
साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के प्रभावी कार्यवाही करें, ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करें।
पुलिस मैन आँफ द मंथ को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा किया गया पुरस्कृत-
मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वाले एसओजी अल्मोड़ा में नियुक्त कानि0 श्री राकेश भट्ट को पुलिस मैन आँफ द मंथ चुना गया, जिन्हे महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
एसएसपी अल्मोड़ा* ने विगत माह जनवरी में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क करने वाले 11 अधिकारी/कर्मचारी गणों व विगत माह गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमाण्डर की भूमिका निभाने वाले परेड कमाण्डरों, बैंड टीम व भव्य परेड आयोजन में साज-सज्जा आदि व्यवस्था करने वाले अधि0/कर्म0गणों के कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित 11 अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण-
1-हे0कानि0 श्री भुवन चन्द्र, एलआईयू शाखा
2-हे0कानि0 श्री दीपक सिंह मेहरा- थाना लमगड़ा
3-हे0कानि0 पुलिस दूरसंचार श्री मुदित वर्मा- साईबर सेल
4-हे0कानि0 श्री कपिल कुमार- थाना सल्ट
5-हे0कानि0 श्री अर्जुन सिंह खाती- थाना धौलछीना
6-फायरमैन श्री अनुज शर्मा, फायर स्टेशन रानीखेत
7-कानि0 श्री इन्द्र कुमार, साईबर सेल
8- कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा
9-म0कानि0 सुश्री मनीषा, थाना लमगड़ा
10-कुक श्री प्रताप नाथ, थाना दन्या
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारी *सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ संचार श्री राजीव टम्टा व सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुवंर* को सौपे गये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने व अधीनस्थों के कार्यों का बेहतर पर्यवेक्षण करने पर उक्त अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
*उपस्थिति-*
सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हिमांशु पंत, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल पाठक निरीक्षक दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे,एफएसओ श्री महेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह, निरीक्षक एसडीआरएफ श्री अर्जुन सिंह बिष्ट सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी/एएनटीएफ एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।



