जंगल में आग की सूचना पर फायर सर्विस अल्मोड़ा ने किया quick response
पाया आग पर काबू बचाया जंगल
श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जंगलों में लग रही आग की घटनाओं के दृष्टिगत जनपद के दोनों फायर स्टेशनों को अलर्ट मोड में रखते हुए आग की सूचना पर त्वरित के निर्देश दिए गए हैं


आपको बता दें
आज दिनांक- 10.02.2024 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि स्यालीधार के पास जंगल में आग लगी है, जो तेजी से फैल रही है।
अग्निशमन अधिकारी श्री महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए हाईप्रेशर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को बुझाया गया।



