Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogशराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी 18...

शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी 18 पेटी शराब का परिवहन कर रहे 02 व्यक्ति आये रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में

शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी

18 पेटी शराब का परिवहन कर रहे 02 व्यक्ति आये रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज

आपको बता दें 

अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 फरवरी 2024 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या यूके 07Z0248 वेगनार में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्तों का विवरणः-
1 वीरेंद्र सिंह पुत्र श्री गजे सिंह निवासी ग्राम वार्धा, थाना थराली, जिला चमोली।
2 वीर सिंह पुत्र श्री सत्ये सिंह निवासी ग्राम ललूडी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण
1 आरक्षी कुलदीप सिंह कोतवाली रुद्रप्रयाग
2 आरक्षी आदेश कुमार, कोतवाली रुद्रप्रयाग

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments