Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeBlogविदाई जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 02 पुलिस कार्मिकों...

विदाई जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 02 पुलिस कार्मिकों को दी गयी विदाई

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 02 पुलिस कार्मिकों को दी गयी विदायी

आपको बता दें 

आज दिनांक 30 नवम्बर 2023 को जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे 02 पुलिस कार्मिकों के अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में विदायी समारोह का आयोजन किया गया

अपर उप निरीक्षक श्री दामोदर प्रसाद – वर्ष 1982 में अविभाजित उत्तर प्रदेश राज्य में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए, वर्ष 2003 में मुख्य आरक्षी, वर्ष 2009 में उप निरीक्षक (विशेष श्रेणी) व वर्ष 2022 में अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने सेवाकाल में 43 वीं वाहिनी पीएसी, 46 वीं वाहिनी पीएसी, 40 वीं वाहिनी पीएसी, जिला उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग में अपनी सेवायें दी गयी हैं। पुलिस विभाग मे इनके द्वारा 41 वर्ष की सेवा दी गयी हैं।
आरक्षी मंगल सिंह* – वर्ष 2008 में भूतपूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए और इनके द्वारा 15 वर्ष की सेवा पुलिस विभाग में दी गयी हैं।

इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक दामोदर प्रसाद जी की धर्मपत्नी व आरक्षी मंगल सिंह जी की बिटिया ने भी उनके परिजनो के सेवानिवृत्त होने पर विचार व्यक्त किये गये।

सेवानिवृत्त हो रहे श्री दामोदर प्रसाद जी व श्री मंगल सिंह द्वारा अपने अनुभव साझा कर उपस्थित साथियों को अपने कर्तव्य निर्वहन करने का आग्रह किया।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सेवानिवृत्त होना एक गरिमामय क्षण है, आज सेवानिवृत्त हो रहे हमारे इन साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

तदोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को शॉल ओढ़ाकर, पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद स्तर से मोमेन्टो प्रदान किये गये।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार सेवानिवृत्त हो रहे अपने इन साथियों के दीर्घायु व निरोगी रहने की कामना करते हुए आगे के सुखमय पारिवारिक जीवन हेतु शुभकामनायें प्रेषित करता है। साथ ही अपने इन साथियों द्वारा दी गयी सेवाओं हेतु सदा आभारी रहेगा।
विदायी समारोह अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रतूड़ा श्री गणेश बण्डवाल, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल, प्रभारी एसओजी निरीक्षक मनोज नेगी, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार ममगाई, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन का स्टाफ एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कार्मिकों के परिजन उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments