चोरी की स्कूटी के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
थाना सेलाकुई
आपको बता दें
दिनांक 27.11.2023 को श्री शैलेंद्र सिंह पुत्र जयपाल निवासी सेलाकुई ने अज्ञात चोर द्वारा अपनी स्कूटी एक्टिवा UK16B-0126 चोरी कर ले जाने के संबंध में थाने पर तहरीर दी जिस पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु०अ०सं०- 169/2023 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक-28.11.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गणों को सेलाकुई से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया !
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-फैजान पुत्र यामीन निवासी स्योहारा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष2- शोएब पुत्र यूनुस निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष
बरामदगी
01 स्कूटी संख्या UK16B- 0126



