Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeBlogसराहनीय सेवा का परिणाम उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए...

सराहनीय सेवा का परिणाम उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए श्री कुन्दन राम, एसएसपी देहरादून ने दी बधाई

पदोन्नति को सम्मान

उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

आज दिनांक 29/07/2026 को जनपद में नियुक्त उप निरीक्षक श्री कुन्दन राम के उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षक कुन्दन राम पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments