नंदा देवी बायोडावर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपेडिशन-2026 को मिली हरी झंडी, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया फ्लैग ऑफ

पहाड़ की दहाड़ न्यूज
दिनांक: 08 जून 2026
जोशीमठ के मोनाल वन विश्राम भवन में कल दिनांक 07 जून को ऐतिहासिक नंदा देवी बायोडावर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपेडिशन-2026 का भव्य फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने शिरकत की।

इस अवसर पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी श्री अभिमन्यु ने क्षेत्र के इतिहास और जैव विविधता पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, वन मंत्री जी ने इस अभियान में शामिल सभी वैज्ञानिकों शोधकर्ताओं और वन विभाग के अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंत्री जी ने प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. रावत के

योगदान की सराहना की और यह घोषणा भी की कि अब यह महत्वपूर्ण अभियान हर 5 साल में आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक विशेषज्ञ इसमें भाग ले सकें। कार्यक्रम में आईटीबीपी एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



