Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeBlog​मालसी रेंज के कांवली क्षेत्र में वन विभाग का छापा संरक्षित पक्षियों...

​मालसी रेंज के कांवली क्षेत्र में वन विभाग का छापा संरक्षित पक्षियों के साथ चार गिरफ्तार

​मालसी रेंज के कांवली क्षेत्र में वन विभाग का छापा संरक्षित पक्षियों के साथ चार गिरफ्तार

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ दिनांक: 26 अप्रैल 2026
स्थान: देहरादून

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

देहरादून। देहरादून प्रभाग की मालसी रेंज के अंतर्गत कांवली क्षेत्र में अवैध रूप से संरक्षित वन्यजीवों के रख-रखाव और व्यापार की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने विभिन्न आवासीय परिसरों और पेट शॉप्स में सघन तलाशी ली जहां से शेड्यूल-II के अंतर्गत संरक्षित प्रजातियों के तोते (रोज-रिंग्ड पैराकीट, अलेक्जेंड्रिन पैराकीट एवं पलम-हेडेड पैराकीट) बरामद किए गए। इस संबंध में पीपल फॉर एनीमल संस्था द्वारा भी जानकारी दी गई थी।

​कार्रवाई के दौरान दो पुरुषों और दो महिलाओं को अवैध कब्जे और व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई हेतु माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी, वन क्षेत्राधिकारी मालसी श्रीमती शुचि चौहान, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सतविंदर पाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

​प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) देहरादून श्री नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रजातियों का शिकार पकड़ना रखना, खरीद-फरोख्त या परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन्यजीव या पक्षियों को पालतू के रूप में न रखें और अवैध गतिविधि दिखने पर तत्काल विभाग को सूचित करें।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

 Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

 मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments