Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogपुलिस आपके द्वार": क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में ग्राम व्हील कुलवांन में...

पुलिस आपके द्वार”: क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में ग्राम व्हील कुलवांन में रात्रि चौपाल का आयोजन

पुलिस आपके द्वार”: क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में ग्राम व्हील कुलवांन में रात्रि चौपाल का आयोजन।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहराके नेतृत्व में जनपद भर में चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार”अभियान के तहत दिनांक-30/03/2026 को श्री अजय शाह क्षेत्राधिकारी बागेश्वर एवं श्री कैलाश सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ के द्वारा ग्राम व्हील कुलवांन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और महत्वपूर्ण विषयों पर गोष्ठी आयोजित की।

🔷 ग्रामीणों को उनके गांवों के राजस्व पुलिस क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में शामिल होने के संबंध पर जानकारी दी गई , ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 सेअवगत कराते हुए अपनी किसी भी समस्या/ शिकायत को निसंकोच पुलिस को बताने के लिए प्रेरित किया गया साथी पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराया गया।

🔷 ग्रामीणों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए गए एवं किसी भी साइबर ठगी के मामले में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने हेतु अवगत कराया गया।

🔷 ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव व उससे परिवार को होने वाले नुकसान के सम्बंध में अवगत कराया गया एवं नशा मुक्त ग्राम बनाए जाने हेतु प्रेरित किया गया।

🔷 ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले पर्यटक एवं बाबा के भेष में घूमने वाले लोगों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया साथ ही यदि किसी ग्रामीण द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार के रूप में रखा जाता है तो पहले पुलिस थाने पर सत्यापन कराए जाने हेतु अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में सहायता नंबर 112 पर सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।

 

🔷 ग्रामीणों को वर्तमान में प्रचलित महिला अधिकारों व महिला संबंधी अपराधों के संबंध में प्रचलित कानूनों व नये कानूनों व घरेलू हिंसा से बचाव व महिला हेल्पलाइन की कार्य प्रणाली, उत्तराखण्ड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप को डाउनलोड करने व उनके उपयोग की विधि बताकर जागरूक किया गया।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

​मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments