देहरादून: चंद्रबनी पटियों Ward 91 में NHAI के खिलाफ जन आक्रोश!
NH 707-A कल्वर्ट का रुख आबादी की तरफ मोड़ने पर तत्काल रोक लगाने की मांग।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज
देहरादून | 30 मार्च 2026 | पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रबनी पटियों (वार्ड 91) में NH 707-A (झाझरा-डाटकाली हाईवे) के निर्माण को लेकर स्थानीय जनता में भारी रोष है।
बीते रविवार (29 मार्च) को बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य स्थल के पास एकत्र होकर एक शांतिपूर्ण धरना दिया और NHAI के खिलाफ अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
इस धरने का नेतृत्व मुख्य रूप से सुखवीर बटोला और उनकी धर्मपत्नी व वर्तमान पार्षद सुमन बटोला ने किया।
धरने में पार्षद सहित क्षेत्र की भारी संख्या में स्थानीय जनता शामिल हुई। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर से भी इस गंभीर समस्या के समाधान की पुरजोर मांग की है।
लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण के तहत बनाई जा रही कल्वर्ट (नाला) का रुख आबादी और शहर की तरफ मोड़ा जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
जनता का तर्क है कि आने वाले समय में बरसात शुरू होने वाली है, और जंगल की ओर से आने वाले पानी का बहाव इतना तेज होता है कि उसे रिहायशी इलाकों की तरफ धकेलने से पूरे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बन जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि NHAI के उच्च अधिकारी जल्द मौके पर आकर इस समस्या का निस्तारण करें।
चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही अधिकारियों ने सुध नहीं ली, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा धरना दिया जाएगा।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



