Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeBlogपुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आगामी विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के संकल्प के साथ जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.03.2026 (मंगलवार) को पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी/लाइन्स श्री विकास पुण्डीर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रुद्रप्रयाग का विस्तृत अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रा काल के दौरान पुलिस बल की दक्षता, संसाधनों की उपलब्धता और आपातकालीन उपकरणों की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस लाइन में नियुक्त सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करने के उपरान्त उन्होंने क्वार्टर गार्ड, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, गणना कार्यालय, स्टोर, आरमरी, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय व कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों व परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, साथ ही कार्मिकों द्वारा सरकारी व निजी सामग्री के रखरखाव की भी सराहना की गई।
​यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने विशेष रूप से आपदा प्रबंधन

उपकरणों और परिवहन शाखा पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त थानों व चौकियों को आवंटित सामग्री का भौतिक सत्यापन किया जाए और जो उपकरण खराब स्थिति में हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित हो सके। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरसेप्टर वाहन सहित अन्य सरकारी वाहनों की लॉग बुक और माइलेज की जांच की और उन्हें ‘रेडी टू मूव’ मोड में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में वाहनों की फिटपेस अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
​निरीक्षण के अंत में श्री विकास पुण्डीर ने उपस्थित अधीनस्थ कार्मिकों को संबोधित करते हुए आगामी केदारनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सेवाभाव का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए सभी कार्मिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से करें। उन्होंने आवासीय भवनों की नालियों की सफाई और भोजनालय की स्वच्छता को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments