Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogमहिला श्रद्धालु के पर्स को मनेरी पुलिस टीम ने 35 हज़ार की...

महिला श्रद्धालु के पर्स को मनेरी पुलिस टीम ने 35 हज़ार की नकदी व कागजात के साथ वापस लौटाया।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

महिला श्रद्धालु के पर्स को मनेरी पुलिस टीम ने 35 हज़ार की नकदी व कागजात के साथ वापस लौटाया।

बीड़, महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती मेघा रमाकांत धर्माधिकारी (54 वर्ष) द्वारा कल 10.10.2025 को कोतवाली मनेरी पर सूचना दी गयी कि गंगोत्री धाम दर्शन करने के उपरांत वह वापस लौटते समय रास्ते में डबरानी पुल के पास देर सांय को एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए रुके थे, उनका पर्स रेस्टोरेंट मे छूट गया है। पर्स में 35 हज़ार की नकदी,आधार कार्ड, अन्य जरुरी कागजात व सामान रखा है। मनेरी पुलिस टीम द्वारा महिला तीर्थंयात्री के पर्स के सम्बन्ध में जानकारी जुटाते हुये, रेस्टोरेंट मालिक के पास से पर्स प्राप्त कर आज 11.10.2025 को महिला श्रद्धालु मेघा रमाकांत को कोतवाली मनेरी पर बुलाकर खोये पर्स को नकदी, कागजात व सामान के साथ वापस लौटाया गया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments