Saturday, December 27, 2025
Google search engine
HomeBlogरुद्रप्रयाग पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: कॉलेज में छात्रों को दी गई...

रुद्रप्रयाग पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: कॉलेज में छात्रों को दी गई डिजिटल सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

 पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रापुरी में साइबर अपराध के सम्बन्ध में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि कुलदीप पन्त के नेतृत्व व मुख्य आरक्षी कैलाश सिंह की उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रापुरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व स्टाफ को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
• साइबर अपराध से बचाव –
सोशल मीडिया (व्हट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग पर मार्गदर्शन किया
• फर्जी वीडियो कॉल, साइबर फ्रॉड से बचने व किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
• महिला उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत के लिए 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन नंबर) की जानकारी दी गई।
• बच्चों के प्रति अपराध की शिकायत हेतु 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
• गुड टच एवं बैड टच की अवधारणा समझाकर बच्चों को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
• कार्यक्रम में छात्रों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में भी बताया गया तथा एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments