
पूरी ख़बर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇
पहाड़ की दहाड़, देहरादून:
(11 सितंबर, 2025)
देहरादून के रायपुर चौक से शुरू होकर घंटाघर, ऋषिकेश, हरिद्वार और जॉली ग्रांट हवाई अड्डे तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर लोगों का कहना है कि कुछ जानलेवा गड्ढों की वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कई महीनों से इन खतरनाक गड्ढों को नहीं भरा गया
है, सड़क PWD ऋषिकेश डिवीज़न की बतायी जा रही है
जहाँ मरम्मत की गई है, वहाँ भी काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। लोगों ने बताया है कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए फुटपाथ के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो कई जगह पर टूट चुके हैं या उखड़ गए हैं। इन गड्ढों की वजह से कई बार दोपहिया वाहन, खासकर स्कूटी और एक्टिवा सवार महिलाएँ, गिर चुकी हैं,
जिससे वे घायल भी हुई हैं।
शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक पर मौजूद इन गड्ढों को देखकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह ऋषिकेश PWD विभाग की “कुंभकर्ण वाली नींद” का सबूत है।
इस सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है, और गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह सफर किसी खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि गहरे गड्ढे अक्सर नज़र नहीं आते, खासकर रात के समय। स्थानीय लोगों के साथ-साथ, स्थानीय पार्षद द्वारा भी कई बार विभाग को शिकायत की गई है, लेकिन उनका कहना है कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
परेशान लोगों का कहना है कि प्रशासन और विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।
उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और इन जानलेवा गड्ढों को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
#Dehradun #RishikeshPWD #RoadSafety #Potholes #Uttarakhand #PMGSY #NHAI #PublicProblem




