Saturday, December 27, 2025
Google search engine
HomeBlogमतदान लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं का संकल्प है: त्रिवेन्द्र

मतदान लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं का संकल्प है: त्रिवेन्द्र

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

मतदान लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं का संकल्प है: त्रिवेन्द्र

– हर निर्णय जनता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से तय होना, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है: त्रिवेन्द्र

नई दिल्ली। आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए आयोजित चुनाव में सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी मतदान किया।

श्री रावत ने कहा कि यह केवल संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च स्थान देने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही सुंदरता है कि प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक पद और प्रत्येक जिम्मेदारी जनता की इच्छा और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से तय होती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का नया नेतृत्व अपने अनुभव, ज्ञान, दूरदृष्टि और राष्ट्रभावना से उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान करेगा और लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments