Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogबुजुर्गों का सहारा बनी खाकी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित पार...

बुजुर्गों का सहारा बनी खाकी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित पार करवाकर भेजा गंतव्य की ओर

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

बुजुर्गों का सहारा बनी खाकी…

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित पार करवाकर भेजा गंतव्य की ओर

लगातार बारिश व भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नालूपानी के पास क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस हेतु जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग के सुधारीकरण हेतु वाहनों की आवाजाही को धौंतरी–लम्बगांव–चम्बा मार्ग से डायवर्ट किया गया।
आज 5 अगस्त 2025 को यातायात निरीक्षक श्री संजय रौथाण द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ मार्ग सुधारीकरण के दौरान यातायात/सुरक्षा व्यवस्था हेतु धरासू भूस्खलन जोन के पास तैनात है।
इस दौरान कुछ बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति जो चिन्यालीसौड़ की ओर जा रहे थे, मार्ग की स्थिति देख वह चिंतित हो गए।
मौके पर यातायात निरीक्षक श्री संजय रौथाण द्वारा पुलिस टीम के साथ उन्हें सहारा देते हुए भूस्खलन जोन पार करवाकर सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments