
पहाड़ की दहाड़ न्यूज
पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती में यातायात पुलिस ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम.
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टि0ग0 के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात महोदय के पर्यवेक्षण मे दिनांक 22.08.2025 को पूर्णाानन्द इण्टर कॉलेज मुनि की रेती मे यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन एंव सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालय मे उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

इसके साथ साथ , सडक दुर्घटनाओं के दौरान आम जनता की भूमिका एंव कर्तव्यों की जानकारी, गोल्डन आवर, गुड समैरिटन स्कीम, ट्रैफिक साइन, सिग्नल, तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप /ट्रैफिक आई एप के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
उक्त जागरुकता कार्यक्रम के उपरान्त जूनियर ट्रैफिक फोर्स हेतु चिन्हित छात्रों द्वारा PWD तिराहा पर यातायात संचालन करते हुए वाहन चालकों एंव आम जनता से यातयाात नियमों का पालन करने की अपील की गयी ।
स्कूली छात्रों द्वारा उपरोक्त प्रकार से यातायात संचालन एंव आम जनता को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरुक करने पर स्थानीय जनता एंव वाहन चालकों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
पुलिस टीमः
उ0नि0 यातायात विपिन बिष्ट, अपर उ0नि0 गुरुप्रसाद, कानि0 174 tp जयनारायण , हो0गा0 शिवराज विद्यालय स्टाफ- श्री अजीतपाल सिंह रौथाण (प्रधानाचार्य) श्री विवेकानन्द शर्मा (अध्यापक)



