Sunday, March 29, 2026
Google search engine
HomeBlogमृतक के परिजनों से डीएम और एसएसपी की मुलाकात

मृतक के परिजनों से डीएम और एसएसपी की मुलाकात

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

मृतक जितेंद्र के परिजनों से डीएम और एसएसपी पौड़ी ने की मुलाकात, परिजनों को निष्पक्ष जांच एवं हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।

आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदया पौड़ी श्रीमती स्वाति एस भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह मृतक युवक जितेंद्र के गांव तलसारी पहुंचे और वहां जाकर पीड़ित परिजनों से भेंट की। DM एवं SSP पौड़ी द्वारा पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद, सहयोग का भरोसा दिलाया साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और अपराधी कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम एवं एसएसपी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है तथा परिवार की मदद हेतु हर संभव कदम उठाया जाएगा। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड द्वारा भी परिजनों से टेलीफोन से बात कर परिजनों को ढांंढस बंधाया गया और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments