
पहाड़ की दहाड़ न्यूज
गंगोत्री हाईवे के डेंजर जोन पर यातायात पुलिस ने लगाये कॉशन टेप।

बरसात के दौरान कई स्थान पर रोड के कटाव/भू-स्खलन/धंसाव से मार्ग क्षतिग्रस्त तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन मे यातायात पुलिस की टीम द्वारा ऐसे डेंजर जोन को चिन्हित कर वहां पर सुरक्षात्मक उपाय किये जा रहे हैं। आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से डबरानी के बीच विभिन्न स्थान पर क्षतिग्रस्त हाईवे पर सुरक्षा के दृष्टिगत सावधानी टेप लगाये गए है।
आमजन से अनुरोध है कि डेंजर/भू-स्खलन प्रभावी जोन मे सावधानी बरतें, वाहन धीमी गति व सावधानीपूर्वक ढंग से चलाएं, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करें।



