
पहाड़ की दहाड़ न्यूज
देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों को धस्माना ने किया नमन
गोविंदगढ़ और कांवली में फहराया तिरंगा
अनेकता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी हिफाज़त अब असली काम
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: भारत की आजादी के लिए जिन दीवानों परवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए और देश की आज़ादी के बाद देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिन सैनिकों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी आज स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पहले उन महान शहीदों को नमन करना हमारा पहला कर्तव्य है यह बात आज देश के स्वाधीनता दिवस पर गोविंदगढ़ के स्नेहा दून अकैडमी व कांवली गांव में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि आज हम बोल पा रहे हैं ध्वजारोहण कर रहे हैं अपनी सरकार अपने लिए चुन पा रहे हैं यह सब दें उन महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि आज देश को सबसे बड़ा खतरा बाहर के दुश्मनों से कम है बल्कि घर के उन दुश्मनों से ज्यादा है जो हमारे सबसे बड़ी ताकत एकता में अनेकता पर हमला करते हैं , हमें धर्म जाती भाषा संस्कृति खान पान और पहनावे के नाम पर भड़का कर एक दूसरे से लड़वाते हैं ऐसे दुश्मनों से सावधान रहने की और इनको परास्त करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। श्री धस्माना ने कहा कि आज हम सभी को देश की स्वतंत्रता को अक्षुण रखने के लिए मिल कर संकल्प लेना चाहिए कि अपने पुरखों के संघर्षों से प्राप्त आजादी पर हम कभी आंच नहीं आने देंगे।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,स्नेहा दून अकैडमी के चेयरमैन श्री हरि राव, श्रीमती गौरी, श्री रंजय , श्री दिनेश कौशल,श्री चंद्रपाल, श्री राजेश पुंडीर, श्री सुधीर वालिया,श्री इकराम श्रीमती मेहमुदन आदि बड़ी संख्यामें नागरिक व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी



