पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇
जल संस्थान मुख्यालय में आंदोलन: तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
देहरादून। जल संस्थान मुख्यालय में कर्मचारियों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए मुख्य महाप्रबंधक ने कार्यालय के तीनों गेट बंद करवा दिए और सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।
इसके बावजूद, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू और शांति प्रसाद भट्ट कर्मचारियों के साथ गेट के बाहर डटे रहे। इसी दौरान, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग और शासन-प्रशासन मिलकर गरीब कर्मचारियों को कुचलने का काम कर रहे हैं और पुलिस भी मुख्य महाप्रबंधक को सुरक्षा दे रही है।
धरने में प्रांतीय संरक्षक गणेश नाथ गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, और अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे, जिनमें चंद्रमोहन खत्री, गोविंद आर्य, आशीष द्विवेदी, परवीन डोभाल, आशीष डोभाल, सुरजीत डोबरियाल, राधा पाठक, कृष्ण गीता और स्तर पूंदीर प्रमुख हैं।



