Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogकेदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, 2-3 दिन तक मार्ग बंद रहने की संभावना

केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, 2-3 दिन तक मार्ग बंद रहने की संभावना

रुद्रप्रयाग (केदारनाथ धाम यात्रा अपडेट)

💢केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच कल रात्रि से निरन्तर चल रहा बाधित।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

✅️लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से मार्ग कल सांयकाल से पूरी तरह से आवागमन हेतु बाधित हो गया है। सड़क के करीबन 50-60 मीटर हिस्से पर मलबा है और रोड़ के वॉशआउट होने की सम्भावना है।
रातभर हुई बारिश के कारण यहां पर रुक-रुककर पत्थर इत्यादि गिर रहे हैं। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मौके पर जेसीबी भेजी गयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से पुलिस बल मौके पर मौजूद है। केदारनाथ से गौरीकुण्ड वापस पहुंच रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड में ही रुकवाया जा रहा है, व केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रुकवाया गया है।
बारिश के कारण यहां पर सफाई मे मुश्किल हो रही है। अभी कुछ समय/२-३ दिन मार्ग बंद रहने की सम्भावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments