SSP टिहरी श्री आयुष अग्रवाल ने जिलाधिकारी टिहरी के साथ किया बूथ भ्रमण।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज

लोक तंत्र के पर्व पर दिनांक 28,7,2025 को हो रहे मतदान पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी टिहरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया।
दोनों अधिकारियों के द्वारा मतदान कार्मिकों से वार्ता की गई और मतदान भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया, और कार्मिकों के ठहरने एवं भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

SSP टिहरी महोदय द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों, PRD , होमगार्ड , वनविभाग एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता की गई।और उन्हें निष्पक्ष एवं तटस्थ रहने के लिए बताया गया।
दोनों अधिकारियों द्वारा जोनल अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को हिदायत दी गई कि अपने अपने सेक्टर में निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदेय स्थलों से संपर्क लगातार संपर्क बना के रखेंगे। कोई भी समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।



