Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogघर से बिना बताए केदारनाथ तक पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को आज...

घर से बिना बताए केदारनाथ तक पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को आज उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

घर से बिना बताए केदारनाथ तक पहुंचे दो नाबालिग बच्चों को आज उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

अंकुर यादव पुत्र अरुण कुमार यादव (उम्र 14 वर्ष)तथा लखन यादव पुत्र सचेंद्र यादव (उम्र 11 वर्ष) निवासी माइकलगंज जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश जो कि दिनांक 22.07.2025 को अपने घर से बिना बताए चलने पर दिनांक 24.07.2025 को श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान फायरमैन चंद्रमोहन द्वारा देखे गए तथा पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त दोनों बालक अपने घर से बिना बताए निकल गए हैं। इस पर फायरमैन चन्द्रमोहन द्वारा इन बच्चों से इनके परिजनों का नम्बर लेकर सम्पर्क कर सूचना दी गई तथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। इन बालकों को दो दिनों तक फायरमैन चन्द्रमोहन ने अपने संरक्षण में रखा गया

आज दिनांक 26.07.2025 को उपरोक्त दोनों बालकों को सकुशल इनके परिजन सचेंद्र यादव (लखन के पिता) व सरोज यादव (अंकुर यादव के भाई), व इनके साथ आये सूरज कुमार के सुपर्द किया गया। परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

💢गौरीकुण्ड के पास बाधित मार्ग खोलने में बारिश बन रही बाधक।

💢बारिश के कारण मलबा-पत्थर व भारी बोल्डर्स को हटाने में आ रही दिक्कतें।

✅️केदारनाथ धाम की ओर से वापस आने वाले यात्रियों को सुरक्षाबलों की मदद से इस क्षेत्र से निरन्तर कराया जा रहा है पार।

💢1550 यात्रियों को अब तक इस स्थान से सुरक्षित रेसक्यू कर भेजा गया है सोनप्रयाग की ओर।

💢केदारनाथ जाने का इन्तजार कर रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग में ही रुकवाया गया है सुरक्षित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments