Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogमुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया फायर स्टेशन रतूड़ा का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया फायर स्टेशन रतूड़ा का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया फायर स्टेशन रतूड़ा का आकस्मिक निरीक्षण

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

➡️ आज दिनांक 08.07.2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी चमोली/रुद्रप्रयाग श्री गिरीश बिष्ट द्वारा फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, रुद्रप्रयाग मय कर्मचारियों के उपस्थित मिले। सर्वप्रथम फायर स्टेशन पर उपलब्ध समस्त अग्निशमन वाहनों/आपदा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण कर उनकी चालू स्थिति का जायजा लिया गया। तत्पश्चात स्टेशन परिसर, वाचरूम FS कार्यालय, स्टोर, बैरक का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध रेस्क्यू/आपदा उपकरणों को कार्मिकों से बारी-बारी से स्टार्ट करवाया गया। वाचरूम में स्थापित संचार उपकरण कार्यशील दशा में पाये गये।

➡️ फायर स्टेशन में नियुक्त महिला/पुरुष फायरमैनों को मासिक टास्क के अनुसार फायर/रेस्क्यू उपकरणों की नियमित परिचालन की जानकारी दिए जाने एवं मानसून सीजन में संभावित आपदा के दृष्टिगत स्टेशन पर अधिकाधिक जनशक्ति रखे जाने एवं स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन वाहनों/मशीनों/ आपदा उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखे जाने हेतु प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया।
➡️ तदोपरान्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर सुझाव एवं उनकी व्यक्तिगत/ विभागीय समस्याओं के बारे मे पूछा गया तो किसी भी कर्मी द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। कार्मिकों की समस्या प्राप्त होने पर उसका समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात समस्त कार्मिकों को फायर/रेस्क्यू की घटना घटित होने पर घटनास्थल में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया हेतु तैयार रहने एवं सत्यनिष्ठा पूर्वक सौपें गये दायित्वों का निर्वहन किये जाने हेतु समस्त कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments