Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogकांवड़ मेले की तैयारी में जुटी पौड़ी पुलिस: पैदल मार्गों का स्थलीय...

कांवड़ मेले की तैयारी में जुटी पौड़ी पुलिस: पैदल मार्गों का स्थलीय निरीक्षण और समन्वित सफाई का चलाया अभियान।

कांवड़ मेले की तैयारी में जुटी पौड़ी पुलिस: पैदल मार्गों का स्थलीय निरीक्षण और समन्वित सफाई का चलाया अभियान।

गंगा नदी घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के किये जा रहे पुख्ता इंतजाम।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्गों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कूड़ा-करकट हटाने का कार्य संयुक्त रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त कांवड़ मेले के दौरान अस्थायी दुकान लगाने वाले बाहरी व्यापारियों को समय रहते पुलिस वेरिफिकेशन कराने हेतु सूचित किया गया।

 

कांवड़ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित स्थलों पर यात्रा साइन बोर्ड और चेतावनी फ्लेक्सी लगाए जा रहे हैं। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा किनारे खतरनाक घाटों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर बैरियर लगाने के साथ ही इन गंगा घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments