पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

दिनांक 01.07.2025 को इन्दौर, बड़वानी, मध्यप्रदेश से श्री केदारनाथ धाम आयी श्रद्धालु अर्चना जसवाल जी जो कि दोनों पैर से पैरालाइसिस होने के कारण चलने में असमर्थ थी, वहां से गुजर रहे फायरमैन चन्द्रमोहन की नजर जब उन पर पड़ी तो वे तत्काल उनके पास पहुंचे तथा उनकी समस्या को समझते हुए उनके द्वारा मानवता का परिचय देकर श्रद्धालु अर्चना जसवाल जी को हौंसला दिया गया तथा उन्हें अपनी पीठ पर उठाकर बाबा केदार के सुगम दर्शन करवाये गये। जिस पर श्रद्धालु तथा उनके परिजनों द्वारा फायर कार्मिक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया।



