Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogयात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित...

यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित किया जा रहा होटल।

यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित किया जा रहा होटल।

शिकायतें मिली थी कि भोजन व्यवस्था तो भगवान भरोसे पर जाम जरूर छलकाये जाते हैं अमुक होटल में।

पुलिस ने की चेकिंग, तथ्य पाये गये सही व हो गया मुकदमा दर्ज।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत शिकायतें मिल रही थी कि कुछेक नेपाली जिनके द्वारा प्रचलित यात्रा में स्वयं का होटल/ढाबा/रेस्टोरेन्ट इत्यादि संचालित किया जा रहा है, उनके द्वारा अपने होटलों में आये ग्राहकोें को भोजन परोसने के नाम पर शराब भी पिलाई जा रही है। पुलिस के स्तर से इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए रैण्डम चेकिंग इत्यादि की गयी। दौराने चेकिंग पाया कि त्रियुगीनारायण रोड पर ‘‘होटल जियांस तिवारी’’ के रेस्टोरेंट मालिक सुभाष बाली पुत्र पीहू लाल बाली निवासी ग्राम पालिका औखरबूट जिला रोल्पा आंचल राप्ती नेपाल हाल निवासी त्रियुगीनारायण रोड द्वारा अपने होटल में ग्राहकों को शराब परोसते हुए पाया गया। पुलिस की चेकिंग में इसके इस होटल से 30 पव्वे व 03 हाफ मैक्डॉवल तथा खाली डिस्पोजल गिलास इत्यादि जिनमे शराब की स्मैल आ रही थी आदि बरामद हुए। इस बरामदगी के आधार पर पर इस रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 29/25 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर इसे गिरफ्तार किया गया। अवंाछित व अवैध गतिविधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रखी जायेग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments