Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeBlogदून पुलिस फिर बनी मददगार लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को त्वरित...

दून पुलिस फिर बनी मददगार लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल निकाला बाहर

दून पुलिस फिर बनी मददगार

लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल निकाला बाहर

लिफ्ट के अचानक बंद होने से अत्यधिक घबरा जाने पर त्वरित सहायता हेतु लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर की थी कॉल

दून पुलिस के Quick Responce Time में किए गए रेस्क्यू की व्यक्ति द्वारा की गई प्रशंसा

दून पुलिस का किया आभार प्रकट

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आज दिनांक: 16-06-24 को चौकी आराघर को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे के पास स्थित एक प्राइवेट प्रापर्टी डीलर के आफिस की बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक बीच में बदं हो जाने के कारण लिफ्ट में 01 व्यक्ति फंस गया है। सूचना पर चौकी आराघर से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी कां0 आदित्य राठी तथा कां0 रोहित भण्डारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनो कर्मचारीगणों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग की एथोरिटी से लिफ्ट की चाबी लेते हुए मैनुअली लिफ्ट को खोलकर उसमें फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। व्यक्ति द्वारा अपना नाम

केश जदली पुत्र श्री मोहन लाल जदली निवासी कैनाल रोड बताया गया, जो हिम जागृति नाम की एक संस्था चलाते हॅै तथा प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि लिफ्ट के अचानक बंद होने से वो अत्यधिक घबरा गए थे, जिस कारण उन्होंने त्वरित सहायता हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर काल किया तथा पुलिस द्वारा 05 मिनट के अन्दर ही मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की गयी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के रिस्पॉन्स टाइमिंग एंव कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम: राकेश जदली पुत्र श्री मोहन लाल जदली निवासी कैनाल रोड

पुलिस टीम:
01: कां0 आदित्य राठी
02: कां0 रोहित भण्डारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments