Pahad ki dahad news
विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस ने ली शपथ
आज दिनांक 5 ,6, 2025 को पुलिस कप्तान श्री आयुष अग्रवाल महोदय के द्वारा पुलिस ऑफिस नई टिहरी में कार्यरत समस्त पुलिस बल को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई गई।
🔷 (Ending Plastic Pollution Globally) की थीम पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा हर महीने एक प्लास्टिक वस्तु को पर्यावरण अनुकूल (इको फ्रेंडली) विकल से बदलने का एवं प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री जे 0आर0 जोशी , CO टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी,CO चंबा श्री महेश लखेड़ा एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
🔷 रिजर्व पुलिस लाइन चंबा में प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस बल को शपथ दिलाई गई।
🔷 सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ दिलाई गई।एवं थानों में पौधारोपण भी किया गया।
मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय
टिहरी गढ़वाल



