Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हेली क्रैश मॉक ड्रिल, आपदा में त्वरित राहत के...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हेली क्रैश मॉक ड्रिल, आपदा में त्वरित राहत के लिए की गई तैयारी

आप को बता दे

अग्निशमन इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम में हेली क्रैश होने पर त्वरित राहत बचाव हेतु किया गया मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन ।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश/ निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व अग्निशमन विभाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम में एक हेली क्रैश आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित हेलीकॉप्टर दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित अग्निशमन एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना था।
इस अभ्यास में अग्निशमन विभाग, यूकाडा एवं केदारनाथ धाम में संचालित हेली कंपनियों और जिला प्रशासन सहित अन्य एजेंसियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान क्रैश हेलीकॉप्टर में राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को निकालना, प्राथमिक उपचार और हवाई निकासी की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से अभ्यास किया गया ।
मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा बताया गया की केदारनाथ धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं, और ऐसे मॉक ड्रिल से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यून किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments