Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडPM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली बैठक, सीएम धामी ने UCC पर...

PM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली बैठक, सीएम धामी ने UCC पर 1.5 लाख आवेदनों और 98% गांवों की भागीदारी की दी जानकारी

आप को बता दे

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर दिया प्रेजेंटेशन, बोले – “देश को मिला नया उदाहरण”

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उन्होंने देश के पहले राज्य के तौर पर उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया।

धामी ने बताया कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने अनुच्छेद 44 की भावना को साकार करते हुए देश में पहली बार समान नागरिक संहिता को जमीन पर उतारा है। यह नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि UCC के तहत आवेदन प्रक्रिया को जनता के लिए सहज और सुलभ बनाने हेतु एक पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इसके साथ ही राज्य के 14,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) को इस प्रणाली से जोड़ा गया है ताकि गांव-गांव तक इसकी पहुंच हो सके।

उन्होंने कहा, “व्यापक डिजिटल और भौतिक नेटवर्किंग के चलते केवल चार माह की अवधि में ही राज्यभर से 1.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और लगभग 98 प्रतिशत गांवों से भागीदारी हो चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि UCC को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।”

बैठक में देशभर के अन्य मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इस अवसर पर हमें आदरणीय प्रधानमंत्री जी का विकास योजनाओं पर बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।”

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को उत्तराखंड की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर बताते हुए कहा कि “UCC आज के भारत की एक आवश्यक सामाजिक और कानूनी जरूरत है, और उत्तराखंड ने इसकी शुरुआत कर एक उदाहरण पेश किया है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments