Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogपौड़ी: पौड़ी पुलिस ने 100 से अधिक गरीब और बुजुर्गों को खाद्य...

पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने 100 से अधिक गरीब और बुजुर्गों को खाद्य सामग्री किट वितरित की, साथ ही उनकी समस्याओं को जानने और मदद की दिशा में कदम बढ़ाए।

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस द्वारा घर-घर जाकर एकल नागरिकों, निराश्रित बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों की लगातार की जा रही मदद।

100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को किया गया है खाद्य सामग्री किट का वितरण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव/मोहल्लों में जाकर सिनियर सिटीजन, निर्धन, गरीब असहाय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत तथा थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोठी अपने में जाकर सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय लोगों से मुलाकात की गयी एवं उनसे उनकी समस्याओं को बारे में जानकारी की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनकी कुशलता एवं उनकी समस्याओं के बारे मे पूछने के साथ ही गरीब लोगों को खाद्य सामग्री किट जिसमें दैनिक उपयोग हेतु जरूरी सामग्री जैसे दाल,चावल,मसाले,तेल आदि है। साथ ही ऐसे सभी लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी को इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments