आप को बता दे
शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर द्वारा किया गया चौकी बैराज थाना बनबसा मेला क्षेत्र का भ्रमण व श्रद्धालुओं को चौपाल के माध्यम से साइबर क्राइम के संबंध में किया गया जागरूक व ड्यूटी में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर दिए गए दिशा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश के क्रम में आज दिनांक 2/4/2025 को शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा चौकी बैराज थाना बनबसा मेला क्षेत्र में पार्किंग,मार्ग व्यवस्था, स्नान घाटों पर लगे पुलिस बल को चेक कर ब्रीफ किया गया दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार करने व पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। साथ ही घाटों, महिला चेंजिंग रूम, शौचालयों, पार्किंग में साफ सफाई व बिजली पानी की व्यवस्था को चेक किया गया साथ ही पार्किंगो पर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लगाने व घाटों पर होने वाली टप्पे बाजी की घटनाओं पर रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा मां पूर्णागिरी धाम मेले में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को चौपाल लगाकर वर्तमान में नए-नए तरीकों से हो रहे साइबर अपराधों के बारे में तथा आगामी समय में होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान अलग-अलग तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों व उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। व टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में बताया गया साथ ही नशे के दुष्प्रभाव व उनसे बचाव व महिला संबंधी अपराधों,व बाल संबंधी अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।




