आप को बता दे
बागेश्वर पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान लगातार जारी
AHTU टीम ने सम्बंधित विभागों के साथ संयुक्त रुप से नगर क्षेत्र में चलाया व्यापक जागरूकता अभियानl
आज दिनांकः 02-04-25 को प्रभारी ए0एच0टी0यू0 उ0नि0मीना रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं श्रम विभाग के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत नगर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गयाl

इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल अधिकारों के हनन एवं अन्य संबंधित सामाजिक समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक करना था। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पर्चे वितरित किए गए और आमजन को ऑपरेशन मुक्ति, सरकारी योजनाओं व कानूनों की जानकारी दी गई।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी बच्चों के शोषण या बाल श्रम से संबंधित मामले दिखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 या संबंधित विभाग को सूचित करें।

इस दौरान कोई बच्चा भिक्षा वृत्ती में लिप्त नहीं पाया गयाl



