Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरित चारधाम यात्रा 2025: प्लास्टिक बैन, फूड सेफ्टी और मिलावट पर सख्ती,...

हरित चारधाम यात्रा 2025: प्लास्टिक बैन, फूड सेफ्टी और मिलावट पर सख्ती, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई!

आप को बता दे

हरित चारधाम यात्रा को लेकर कार्यशाला आयोजित, खाद्य सुरक्षा मानकों का होगा कड़ाई से अनुपालन

यूज्ड कुकिंग ऑयल, फ़ूड वेस्टेज एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर आयोजित संवेदीकरण कार्यशाला

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायतें मिलने पर पुलिस के स्तर से की जायेगी वैधानिक कार्यवाही

जनपद रुद्रप्रयाग में हरित चारधाम यात्रा 2025 के अंतर्गत ईट राइट इंडिया अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरुक करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से RUCO (Repurpose Used Cooking Oil), फ़ूड वेस्टेज, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा कुट्टू के आटे में मिलावट रोकथाम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, होटल एवं रेस्तरां संचालकों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइनों के अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खाद्य कारोबारकर्ताओं को किया गया जागरुक

इस कार्यशाला में जनपद के होटल, रेस्तरां और खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों की भागीदारी रही। कार्यशाला में उपयोग किए गए कुकिंग ऑयल के उपयोग, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस दौरान खाद्य कारोबारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यात्रा काल में खाद्य सुरक्षा संबंधी सभी सरकारी गाइडलाइनों का गंभीरता से पालन किया जाए।

सरकारी गाइडलाइनों के अनुपालन पर दिया जोर

बैठक में उपायुक्त (मुख्यालय) एवं स्टेट नोडल ऑफिसर श्ईट राइट इंडियाश् जी.सी. कंडवाल ने स्पष्ट किया कि यात्रा सीजन के दौरान खाद्य आपूर्ति से जुड़े सभी व्यापारियों को सरकार द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों नवरात्रों का समय है इस दौरान लोग कुट्टू के आटे का उपयोग करते हैं और सभी व्यापारी कुट्टू के आटे में मिलावट को रोकने के लिए सतर्क रहें। कुट्टू के आटे को देख भाल कर ही खरीदें, जिससे आम नागरिकों को कोई दिक्कत ना हो। इसके साथ ही, होटल और रेस्तरां संचालकों को हाइजीन मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में अहम कदम

हरित चारधाम यात्रा 2025 को सफल बनाने के लिए जिला अभिहित अधिकारी रुद्रप्रयाग मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा होटल एवं खाद्य कारोबारियों को जागरुक किया जा रहा है। प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जायेगे। जिससे यात्रा मार्गों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना और यात्रा को अधिक सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है।

आगामी यात्रा अवधि में पुलिस विभाग के स्तर से भी खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही

आज आयोजित कार्यशाला के अवसर पर उपस्थित रहे पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्बोधित कर आश्वस्त किया गया चारधाम यात्रा सहित आमजनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन निरन्तर कार्य कर रहा है, निकट भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होने तथा किसी भी प्रकार से मानव जीवन के खतरे में आने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस के स्तर से वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने विगत दिवस हुई घटना का उदाहरण देते हुए बताया गया कि जनपद देहरादून के कुछ इलाकों में कुट्टू के आटे का सेवन करने से बीमार होने की घटना घटित होने पर जनपद पुलिस के स्तर से भी त्वरित कार्यवाही करते हुए आमजनमानस को जागरूक किया गया तथा कुट्टू के आटे के विक्रय होने के बारे में जानकारी ली गयी। हालांकि जनपद में इस तरह का खतरा सामने नहीं आया है, परन्तु ऐसे मामलों में सतर्कता बरतनी आवश्यक है। उनके द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को आश्वस्त कराया गया कि जनपद पुलिस के स्तर से उनको यथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे एसीएमओ डॉ. आशुतोष, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री चंद्रमोहन सेमवाल, कोषाध्यक्ष राजेश नेगी, होटल एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष हेमपाल भंडारी तथा बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य सहित जनपद के प्रमुख खाद्य कारोबारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments