Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमोरी पुलिस का जागरूकता अभियान! समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और...

मोरी पुलिस का जागरूकता अभियान! समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और साइबर सुरक्षा पर आमजन को दी अहम जानकारी

आप को बता दे

बहुउद्देशीय शिविर में मोरी पुलिस ने स्टॉल लगाकर आमजन को समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी आदि कानून की जानकारी देकर किया जागरुक।

प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज 29.03.2025 मोरी, उत्तरकाशी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को समान नागरिक संहिता, नये आपराधिक कानून, नकल विरोधी कानून सहित अन्य विभिन्न विषयों पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा आगन्तुकों को नशे के दुष्परिणाम, विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध एवं उनसे बचने के उपाय, आपातकालीन नम्बर 112, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930, पुलिस मोबाईल एप्प के बारे मे जानकारी देते हुये उक्त नम्बरों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा लोगों को नशा विरोधी, साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी जनजागरुकता पम्पलेट भी वितरित किये गये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments