आप को बता दे
थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गागरिगोल एन एस एस शिविर में छात्रों व अध्यापकों को बढते अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुकl
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत दिनांक 28.03.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गगरीगोल गरुड़ में एनएसएस शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को बढ़ते अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया इस दौरान पुलिस द्वारा निम्न बिंदुओं में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

✅ नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे का सेवन ना करने,नशे के दुष्प्रभाव, भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई।
✅ समाज में बढ़ रहे बच्चो व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे- महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, जबरन मजदूरी, जबरन विवाह कराना, बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति, वैश्यावृत्ति आदि अन्य अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और सभी को बताया गया कि जागरूकता ही इन अपराधों से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।
✅ शादी व नौकरी आदि के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आएं तथा इसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में जागरूक किया गया वहीं इस प्रकार के अपराध की जानकारी मिलने पर शीघ्र ही इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के संबंध में अपील की गई।
✅उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सदा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, 1090, 1098 के सम्बन्ध में जानकारी देकर बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी l
✅साथ ही आम जनमानस को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गईं ।



