आप को बता दे
आपरेशन मुक्ति अभियान के अंतर्गत बागेश्वर पुलिस द्वारा थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति, बढ़ते अपराधों से बचाव के लिये किया जागरूक।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा एक माह का अभियान “ऑपरेशन मुक्ति” चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के पर्यवेक्षण में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत थाना बैजनाथ क्षेत्रातंर्गत ऐसे प्रतिष्ठान जहां पर बाल श्रमिकों के पाए जाने की संभावना हो, श्रम विभाग बागेश्वर के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान थाना क्षेत्र के बाल श्रम उन्मूलन के दृष्टिगत किसी भी प्रतिष्ठानों में बाल श्रम से संबंधित कोई भी अनियमितता नहीं पाई गयी एवं अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता को Say no to Child labour, Say yes Education स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के तहत प्रचलित कानूनों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश देते हुए लगातार चैकिंग व वैधानिक करवाई की चेतावनी दी गई थाना पुलिस द्वारा इस संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



