आप को बता दे
थाना मुनस्यारी और आईटीबीपी द्वारा मुनस्यारी के वाइब्रेन्ट विलेज की टीमों का वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल कराया गया

आज, दिनांक 19.03.2025 को थाना मुनस्यारी पुलिस और 14वीं बटालियन आईटीबीपी द्वारा मुनस्यारी के वाइब्रेन्ट विलेज की टीमों की वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में मुनस्यारी क्षेत्र के वाइब्रेन्ट विलेज की टीमों ने हिस्सा लिया और खेल में अपनी उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच के दौरान थानाध्यक्ष मुनस्यारी, अनिल कुमार आर्या ने दोनों टीमों को बधाई दी और उन्हें अच्छे खेल की सराहना की। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता के बाद उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और युवाओं को समाज में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उनका यह संदेश था कि स्वस्थ जीवन और खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान करती हैं।




