Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद पिथौरागढ़: थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमली में ग्रामवासियों संग...

जनपद पिथौरागढ़: थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमली में ग्रामवासियों संग मनाई होली, समस्याएँ सुन समाधान का दिया आश्वासन

आप को बता दे

थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमली के ग्राम वासियों के साथ मिलकर मनाया होली का पर्व

ग्राम वासियों से समस्या और सुझाव भी लिए गए

आज दिनांक 14 मार्च 2025 को थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमली के ग्राम वासियों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कनालीछीना ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएँ दी। उनके साथ थाना कनालीछीना का पूरा पुलिस बल भी उपस्थित था, जिन्होंने ग्रामवासियों के साथ खुशी और उल्लास के साथ इस विशेष दिन को मनाया।

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से उनकी समस्याएँ और सुझाव भी सुने। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बातचीत की। पुलिस ने इन सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लिया और शीघ्र ही समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments