Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद बागेश्वर: ऑपरेशन स्माइल के तहत बैजनाथ पुलिस ने भटकी 3 वर्षीय...

जनपद बागेश्वर: ऑपरेशन स्माइल के तहत बैजनाथ पुलिस ने भटकी 3 वर्षीय बच्ची को खोजकर परिजनों से मिलाया

आप को बता दे

गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल।

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान।

थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा गरुड़ बाजार में भटक रही नाबालिक गुमशुदा बालिका को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में आपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में टैक्सी स्टैंड गरुड़ के पास स्थानीय लोगों द्वारा 03 वर्षीय बच्ची के लावारिस दशा में घूमने की सूचना पुलिस को दी गई थी सूचना पर मौके में उपस्थित महिला होमगार्ड दिव्या थापा द्वारा बच्ची को अपने संरक्षण में लेते हुए थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष बैजनाथ  प्रताप नगरकोटी द्वारा तत्काल बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए फोटो व हुलिया को क्षेत्र के ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरी एवं व्यापार मंडल आदि व्हाट्सएप ग्रुप में प्रचारित प्रसारित किया गया साथ ही बच्ची के संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई। आपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी से तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी काफी खोजबीन/अथक प्रयासों से उक्त बालिका के परिजन निवासी बैजनाथ को खोज, बालिका को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।
इस दौरान पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों को तलाश कर सकुशल सुपुर्द किया गया एवं परिजनों की चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्य  प्रकाश उपाध्याय एवं सिमरन द्वारा काउंसलिंग की गई।

अपने पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments